The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोतिमपुर पहुँचकर गुरु पर्व मेला में हुए शामिल

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गुरुघासीदास जयन्ती के अवसर पर मुंगेली जिले के मोतिमपुर पहुँचकर गुरु पर्व मेला में शामिल हुए और उन्होंने अमरटापू धाम के दर्शन किये। बघेल ने अमरटापू धाम में मंदिर और जैतखाम के दर्शन किये और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने वहां सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने सतनाम के सन्देशों के प्रति आस्था प्रकट करते हुए क्षेत्रवासियों को गुरुघासीदास जयन्ती की शुभकामनाएं दी। बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए गुरुघासीदास दास जी द्वारा बताये गए आदर्श मनखे-मनखे एक समान को अपने जीवन मे उतारने की जरूरत बताई। बघेल ने कहा कि मोतिमपुर के अमरटापू धाम की महिमा अद्भुत है। इसी कारण यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और इसकी भव्यता दिनों-दिन बढ़ रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *