The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महाविद्यालयों में मॉडल परीक्षा का आयोजन

Spread the love

राजनांदगांव। वार्षिक परीक्षा शुरू होने से पहले राजनांदगांव जिला मुख्यालय के महाविद्यालयों में मॉडल परीक्षा का आयोजन शुरू कर दिया गया है। इसी तारतम्य में राजनांदगांव जिला मुख्यालय स्थित कॉन्फ्लूएंस कॉलेज में 10 मार्च से 15 मार्च के मध्य मॉडल परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम सत्र में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए परीक्षा प्रभारी उर्वशी कड़वे, धनंजय साहू एवं गायत्री केंवट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्था की प्राचार्य डॉ. रचना पाण्डेय ने बताया कि विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए मॉडल परीक्षा सम्पन्न कराई जा रही है। विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट “

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *