Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

EX गर्लफ्रेंड ने EX ब्वॉयफ्रेंड पर चाकू से किया हमला,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर। रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस चाकूबाजी में पुरानी गर्लफ्रेंड ने अपने पुरानी ब्वॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया। प्रेमी अस्पताल में भर्ती है। दोनों प्रेमिका एक जुट होकर प्रेमी से मिलने पहुंची थी। इसी बीच EX ब्वॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया। दरअसल, राजधानी में शंकर नगर ओवर ब्रिज के पास चाकूबाजी की घटना हुई है। 2 युवतियों ने मिलकर युवक पर हमला किया है। प्रेम प्रसंग के विवाद पर पुरानी और वर्तमान महिला मित्रों ने ताबड़तोड़ हमला किया है। घायल युवक आदित्य वर्मा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि शंकर नगर ओवरब्रिज के पास की घटना है। पु​लिस पूरे मामले पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor