The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रायपुर में यूजर चार्ज की मनमानी वसूली बंद हो

Spread the love

रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर नगर निगम द्वारा जनता से मनमाने यूजर चार्ज वसूली का मामला विधानसभा में उठाते हुए कहा है कि मनमाने यूजर चार्ज की वसूली के चलते शहर की जनता व छोटे व्यवसाई त्रस्त हैं। सफाई के मामले में देश के नंबर वन शहर इंदौर, देश के अन्य शहर भोपाल, दिल्ली, मुंबई, भुनेश्वर, चंडीगढ़ जैसे शहर में भी रायपुर जितना यूजर चार्ज नहीं वसूला जा रहा है रायपुर नगर निगम रायपुर की जनता के साथ यूजर चार्ज के नाम पर मनमानी कर रही है। सरकार इस दिशा में तत्काल कदम उठाए और रायपुर में लग रहे यूजर चार्ज का युक्ति युक्तिकरण किया जाए। यह भी देखने में आ रहा है कि लोगों को 4000 रुपए का संपत्ति कर देंने वाले लोगो को 7800 रुपए का यूजर चार्ज वसूला जा रहा है। छोटे-छोटे व्यवसायियों, दुकानदारों को जिनका दुकान का 5000 रुपए संपत्ति कर पटाना है उन्हें 7800 हजार रुपए, छोटे फल व सब्जी दुकानों को जिन्हें 3,000 व 4,000 का संपत्ति कर पटाना है उन्हें 12,400 रुपए का यूजर चार्ज लिया जा रहा है। अग्रवाल ने कहा कि मनमाने यूजर चार्ज वसूली से जनता त्रस्त है अतः जब तक यूजर चार्ज का युक्तियुक्तकरण नही किया जाता तब तक वसूली बंद हो।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *