The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अज्ञात महिला की अधजली शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love
“नरेश कुमार जर्नलिस्ट”

कांकेर। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम माकड़ी के पास कोकड़ी जाने वाले मार्ग में एक अज्ञात अधजली महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जिसकी सूचना पर कांकेर पुलिस द्वारा घटना स्थल पहुँच शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया व पोस्टमार्टम किया गया।
कांकेर कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने जानकारी दी है कि माकड़ी कोकड़ी मार्ग पर एक अज्ञात अधजली महिला का शव मिलने की सूचना पर तस्दीक करने घटना स्थल के लिए कांकेर से पुलिस की टीम रवाना हुई व शव को कांकेर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है जहाँ पोस्टमार्टम के बाद ही इस अज्ञात महिला की अधजली शव की पूरी सच्चाई व घटना की पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल घटना की तस्दीक पुलिस द्वारा की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor