The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

113 दिन से जारी किसानों के आंदोलन में शामिल होने आज आएंगे राकेश टिकैट

Spread the love

रायपुर।छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में किसानों का आंदोलन 113 दिनों से जारी है। रविवार को जिला प्रशासन द्वारा NRDA परिसर से हटा देने के बाद किसानों ने अब कयाबांधा को नया ठिकाना बना लिया है। आम के बगीचे में किसानों का आंदोलन शुरू हो गया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत किसानों को आंदोलन में शामिल होने आज रायपुर पहुंच रहे है।27 व 28 तारीख को रायपुर आ रहे टिकैत ने जिला प्रशासन से किसानों को परेशान नहीं करने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की समस्या का समाधान सरकार बातचीत करके निकाले।
बता दें कि नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के बैनर तले 27 गांवों के किसान 8 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 113 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। मांगों को पूरा करने मंत्रिमंडलीय उप समिति व सीएस की अध्यक्षता में कई दौर के वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। प्रदेश सरकार 8 में से 6 मांगों को पूरा करने की बात कहती है, लेकिन किसान इसे छलावा बताते हुए अब भी आंदोलन पर डटे हुए हैं। किसानों ने कह दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी। वे आंदोलन से नहीं हटेंगे।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor