The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शराबी पति से परेशान पत्नी ने पत्थर से सिर कुचल कर दी हत्या

Spread the love


बिलासपुर । बिलासपुर में अपने पति की हत्या करने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पति आए दिन शराब के नशे में पत्नी व बच्चों की पिटाई करता था। होली पर्व की रात भी वह शराब के नशे पत्नी को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। झूमाझटकी में पत्थर नीचे गिर गया, तब पत्नी ने पत्थर उठाकर पति का सिर कुचल उसकी हत्या कर दी। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। ग्राम नेवसा में रहने वाला देवीराम यादव (36) पुत्र महेत्तरराम यादव होली पर्व के दिन शुक्रवार की रात करीब 9 बजे वह अपने घर पहुंचा। वह शराब के नशे में पत्नी व बच्चों से विवाद करने लगा। पत्नी संतोषी बाई यादव (24) के मना करने पर उसने जान से मारने के लिए पत्थर उठा लिया। उसने बीच-बचाव की, तब झूमाझटकी में पत्थर गिर गया। तभी गुस्साई संतोषी बाई ने पत्थर उठाकर पति देवीराम के सिर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

”संजय चौबे

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *