The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग: मुर्गाबाजार में नगर सेना के जवान को नक्सलियों ने मारी गोली, कुल्हाड़ी से भी किए ताबड़तोड़ कई वार

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”
कांकेर। नक्सलियों ने नगर सेना के एक जवान को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि मुर्गा बाजार में नक्सलियों ने पहले जवान पर गोली दागी फिर कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ वार ​कर दिया। जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गुमझिर में मुर्गा बाजार में नगर सेना में सेवारत जवान संजय कुंजाम पहुंचा था। नक्सलियों इसकी जानकारी मिल गई थी जिसके बाद नक्सलियों ने जवान पर गोली दागी इसके बाद कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद जवान के घर मे मातम पसरा है। परिजनों के मुताबिक जवान आज ही बालोद से लौटा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो नक्सली लगभग 4 से 5 की संख्या में थे। वहीं वारदात के बाद मुर्गाबाजार में अफरा—तफरी मच गई और बाजार में सन्नाटा छा गया। कांकेर पुलिस जवान के परिजनों के साथ शव को लाने रवाना हो गई है।
इस मामले में कांकेर कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि जवान व्यास कोंगरा का निवासी है। फिलहाल परिजनों के साथ जवान के शव को लाने के लिए बल रवाना हो गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor