The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सोना और चांदी के दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग। भिलाई के पावर हाउस मार्केट स्थित सोना और चांदी के दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने देर रात दुकान के शटर का ताला तोड़कर वहां सेंधमारी की थी। लेकिन उनकी सारी करतूत एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। छावनी थाना प्रभारी विशाल सोम ने बताया कि चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का 60 प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। चोरी की शिकायत ईडब्ल्यूएस वैशाली नगर निवासी संचालक शशीकांत फडतरे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जवाहर मार्केट में गोल्ड व सिल्वर रिफाइनरी एवं सिल्वर वाइब्रेटर पालिश की उसकी दुकान है। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो देखा शटर का ताला टूटा हुआ है। दुकान के अंदर तिजोरी को खोलकर देखा तो उसका भी ताला टूटा और सारा सोना चांदी गायब था। तिजोरी के अंदर एक तोला सोने का छोटा टुकड़ा, 1547 ग्राम शुद्ध चांदी का छर्रा, 1780 ग्राम चांदी के पायल, बर्तन, सिंदूर डिब्बा और अन्य चांदी का सामान रखा था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor