The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

श्रीलंकाई नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Spread the love

THEPOPATLAL श्रीलंका की नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में गुरुवार को 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी मछुआरे तमिलनाडु के रहने वाले हैं। तमिलनाडु के मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मछुआरों की यह गिरफ्तारियां दो अलग-अलग घटनाओं में हुई हैं। इसके अलावा श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों की दो मशीनीकृत नौकाओं को भी जब्त कर लिया है।अधिकारियों ने कहा कि 12 मछुआरों को कच्चातीवू के पास मछली पकड़ते समय गिरफ्तार किया गया जबकि बाकी मछुआरों को मन्नार की खाड़ी से पकड़ा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor