26 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के सभी महासचिवों की बुलाई बैठक
THEPOPATLAL पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में हार के बाद से कांग्रेस पार्टी में उथल-पुथल का माहौल है। इन सबके बीच पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 26 मार्च को पार्टी के सभी महासचिवों की एक मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग की अध्यक्षता कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल करेंगे। यह मीटिंग 26 मार्च को पार्टी मुख्यालय पर होगी। जानकारी के मुताबिक, इस मीटिंग में सभी महासचिव और प्रदेश प्रभारी भी शामिल होंगी।

