दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज
THEPOPATLAL दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों के आरोपी और जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। पुलिस ने खालिद के खिलाफ दंगे की साजिश और UAPA के तहत मामला दर्ज किया है। साल 2020 में फरवरी माह में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में 53 लोग मारे गए थे, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

