The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पूर्व पार्षद का बेटा संदिग्ध तरीके से लापता,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

दुर्ग। जिल के मोहन नगर थाना क्षेत्र के दीपक नगर में पूर्व पार्षद का बेटा संदिग्ध तरीके से लापता हो गया है। 9वीं क्लास का छात्र श्रेयस जलकारे घर से सायकल लेकर निकला था। जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है। काफी खोजबीन के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी है। बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद विजय जलकारे का बेटे श्रेयस जलकारे खेलने जा रहा हू कहकर सायकल लेकर निकला था। बेटे का पता नहीं चलने पर घर वालों ने उसके दोस्तों और परिजनों से बात की, लेकिन श्रेयस का कुछ भी पता नहीं चल पाया। परिजनों ने बताया कि उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। वहीं अब मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस श्रेयस जलकारे की पतासाजी में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor