The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पागल कुत्तों के आतंक से 12 लोग घायल,घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

Spread the love

कांकेर/रायपुर। कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को 2 पागल कुत्तों का आतंक की खबर सामने आई है। कुत्तों ने 12 से ज्यादा लोगों पर हमला कर लोगों को घायल कर दिया है। एक युवक के हाथों की उंगली खा ली और कई लोगों के शरीर को नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों ने एक पागल कुत्ते को पकड़ कर उसे मार दिया है। वहीं दूसरे पागल कुत्ते को शहर की गलियों में ढूंढा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, अंतागढ़ के बाजार में 2 पागल कुत्ते अलग-अलग समय पर बच्चों समेत कई लोगों पर हमला किए हैं। जिन लोगों पर कुत्तों ने हमला किया है वे किसी न किसी काम से अपने घर से बाहर बाजार आए हुए थे। यहां तक कि सड़क पर चलती मोटर साइकिल में सवार युवकों पर भी कुत्ते ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। घायल हुए सभी लोगों का अंतागढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *