The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya Pradesh

आदिवासी मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा दांव, जल-जंगल-जमीन के अधिकारों के लिए बनाई हाईलेवल कमेटी

Spread the love

मध्य प्रदेश में आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों और जल, जंगल, जमीन के अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने आदिवासी हितों से जुड़े मामलों की समीक्षा और रणनीति तैयार करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को शामिल किया गया है। समिति वन अधिकार अधिनियम, आदिवासी अधिकारों और जमीन से जुड़े विवादों की समीक्षा करेगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस पहल के जरिए आदिवासी वर्ग के मुद्दों को मजबूती से उठाने और प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *