The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

खरोरा में धर्मांतरण के आरोपों के बाद दो पास्टर गिरफ्तार; थाने पहुंचा ईसाई समाज

Spread the love

रायपुर ग्रामीण के खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मांठ में धर्मांतरण से जुड़ा मामला सामने आया है। हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों के बाद पुलिस ने दो पास्टर को गिरफ्तार किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की, जिसके बाद सुरक्षा और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए आरोपियों को विधानसभा थाना लाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पास्टर सुशांत ज्ञानिक और पीयूष पटेल गांव के आदिवासी मोहल्ले में जाकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे और धार्मिक मान्यताओं पर टिप्पणी कर रहे थे। वहीं गिरफ्तारी के विरोध में ईसाई समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और कार्रवाई को गलत आरोपों पर आधारित बताया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *