The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन; BEO ने दिया समाधान का भरोसा

Spread the love

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक धरसीवां के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी अमित तिवारी से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिक्षकों ने फॉर्म-16 उपलब्ध कराने, शिक्षक आईडी कार्ड निर्माण, जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को नियमानुसार अर्जित अवकाश सुविधा देने और VSK ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान जैसी मांगें रखीं। वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी अमित तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर के लिए फेडरेशन ने आभार जताया, जिसमें जीपीएफ पासबुक, सेवा पुस्तिका संधारण और अन्य शिक्षकीय कार्यों का आसानी से निराकरण हुआ। बीईओ अमित तिवारी और सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप शर्मा ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। फेडरेशन ने प्रशासन और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय से शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *