The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

UncategorizedMadhya Pradesh

देवास में उफनते नाले में बहे दो युवकों के शव मिले

Spread the love

देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र में तेज बारिश के बीच दर्दनाक हादसा सामने आया है। कोथमीर रपटे पर उफनते नाले को पार करते समय बाइक सवार दो युवक तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने रातभर सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद सुबह दोनों युवकों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान कन्नौद निवासी 34 वर्षीय धर्मेंद्र और 24 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। दोनों पीपलकोटा में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करते थे और काम से लौटते समय यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की थी, लेकिन वे आगे निकल गए। तलाश के दौरान एक शव घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर और दूसरा 6 से 7 किलोमीटर दूर मिला। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *