The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalMISC

आज फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि,पढ़े पूरी खबर

Spread the love

नई दिल्ली/रायपुर। आज 9वें दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 8वीं बार वृद्धि हुई है। बता दें कि पिछले 9 दिनों में 8 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो गए हैं। आज देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 80 पैसे की वृद्धि की गई है।
दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 80 पैसे की बढ़त के बाद 101.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 80 पैसे की बढ़त के बाद 92.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 पैसे बढ़कर 115.88 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं। जबकि 75 पैसे बढ़कर डीजल के दाम 100.10 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *