The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya Pradesh

रेप के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर,मासूम के साथ किया था बलात्कार

Spread the love

THEPOPATLAL एमपी में भी यूपी की तर्ज पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई ने जोर पकड़ लिया है, एक बार फिर रेप के आरोपी का मकान तोड़ने प्रशासन पहुंचा है। रेप के आरोपी चतुर्भुज राठौर का मकान तोड़ने जब पुलिस प्रशासन पहुंचा तब यहां आरोपी के परिवार की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। बता दें कि बहोड़ापुर के सुभाष नगर में आरोपी का अवैध मकान बना हुआ है, इस दौरान यहां भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। गौरतलब है कि आरोपी ने चॉकलेट दिलाने के बहाने 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।यह पूरी घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के रॉक्सी पुल इलाके में 24 मार्च को हुई थी, जिसके बाद से लोगों में आक्रोश पनप रहा था, पुलिस ने आरोपी चतुर्भुज राठौर को गिरफ्तार कर लिया था, और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *