The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

ब्रेकिंग-जयपुर को सीरियल बम ब्लास्ट से दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम,3 कट्‌टरपंथी गिरफ्तार

Spread the love

THEPOPATLAL जयपुर को सीरियल बम ब्लास्ट से दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम हाे गई है। राजस्थान पुलिस ने बुधवार शाम को चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में मध्यप्रदेश के सूफा संगठन के 3 कट्‌टरपंथियों को गिरफ्तार किया है। इनकी कार से बम बनाने का सामान, टाइमर और 12 किलो आरडीएक्स बरामद हुआ है।आरोपी निंबाहेड़ा में बम बनाकर दूसरी गैंग को देने वाले थे, ताकि जयपुर में 3 जगह सीरियल ब्लास्ट कर सकें। साजिश को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। देशद्रोह के मामले में कुख्यात सूफा संगठन 2012-13 में मध्यप्रदेश के रतलाम में एक्टिव हुआ था। कई साल तक शांत रहने के बाद यह आतंकी संगठन दोबारा आतंकी वारदात की फिराक में है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor