The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeNational

दोहरे हत्याकांड का 6 साल बाद हुआ खुलासा,पूर्व विधायक गिरफ्तार

Spread the love

रायगढ़। रायगढ़ जिले के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड का खुलासा 6 साल बाद हुआ है। मामले में पुलिस ने ओडिसा के पूर्व विधायक अनूप कुमार साय और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। वहीं कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही साक्ष्य छुपाने पर 7 साल की सजा दी है। बता दें कि 7 मई 2016 को चक्रधरनगर थाना पुलिस को हमीरपुर मार्ग पर मां शाकंम्बरी प्लांट के रास्ते पर एक महिला और एक बालिका का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गांव और फैक्ट्री कर्मियों से पूछताछ में शिनाख्त नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि पहले दोनों की हत्या की गई फिर शवों को गाड़ी से कुचला गया है। जांच में महिला की पहचान कल्पना दास और लड़की की पहचान उसकी बेटी बबली के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने मृतिका के मोबाइल का कॉल डिटेल निकालने के बाद बृजराजनगर, ओडिशा से बीजू जनता दल के पूर्व विधायक अनूप कुमार साय को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अनूप कुमार साय ने घटना करना कबूल किया। अनूप कुमार ने बताया कि 2004-05 में कल्पना दास को पूर्व पति से छोड़े जाने के बाद उसके पिता मेरे पास लेकर आए थे। कल्पना एवं मेरे बीच प्रेम संबंध होने से दोनों मिलते रहते थे। 2011 में उसे भुवनेश्वर स्थित पत्नी के नाम बने मकान में रखता था। इस दौरान कल्पना शादी करने और मकान को अपने नाम पर करने तथा पैसा मांग कर ब्लैकमेलिंग कर रही थी। जिस कारन दोनों को मौत के घाट उतार है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor