The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अरावली की पहाड़ियों में खनन के दौरान बड़ा हादसा,20 से 25 लोग पत्थरों के नीचे दबे,4 मजदूरों का शव बरामद

Spread the love

THEPOPATLAL हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम एरिया में शनिवार सुबह 8:30 बजे अरावली की पहाड़ियों में खनन के दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरक गया। इसमें 20 से 25 लोग पत्थरों के नीचे दब गए। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के अनुसार, शाम साढ़े 4 बजे तक 4 मजदूरों के शव निकाल लिए गए। पहाड़ दरकने से गिरे सैकड़ों टन वजनी पत्थरों के नीचे 4 पोकलेन मशीनें, 2 हॉल मशीनें, 2 ट्रैक्टर और 6 ट्रॉले व डंपर दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही भिवानी जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। इसमें एनडीआरएफ की टीमें भी लगी हैं। वहीं पहाड़ का जो हिस्सा गिरा, उसमें तीन बड़े पत्थर हैं, जिन्हें हटाने में दिक्कत आ रही है। पुलिस और प्रशासन ने मीडिया के घटनास्थल पर जाने पर पाबंदी लगा दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor