The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ब्रेकिंग-दुकान और मकान में लगी भीषण आग,एक महिला की जिंदा जलकर मौत

Spread the love

जशपुर। जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया है। एक फर्नीचर दुकान और मकान में भीषण आग लगने से एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस और फायरकर्मियों ने जेसीबी से दीवार तोड़कर महिला के शव को बाहर निकाला। आग बुझाने के लिए फायरब्रिगेड के साथ ही करीब 8 टैंकर लगे है।
जानकारी के मुताबिक, कुनकुरी के बाजार डांड में पूजा प्लाइवुड और फर्नीचर के नाम से दुकान है। वहीं मकान भी है। देर रात अचानक से दुकान में आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे हुए हैं और आग बुझाने की कोशिश जारी है। हादसे में रचना बंग 54 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई है।आशंका है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor