The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शातिर मोटर साइकिल चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,11 मोटर साइकिल बरामद

Spread the love

महासमुंद। सरायपाली और साइबर सेल की टीम ने चोरी की बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 11 बाइक जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 मार्च को मुखबिर की सूचना पर आरोपी कीर्ति चौहान पिता विदित चौहान 32 वर्ष डूमरपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी की 11 मोटर साइकिल बरामद कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है
एसपी ने बताया कि संभवत: सभी मोटर साइकिलें अन्य जिले की हैं। मोटर साइकिलों के संबंध में जिले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इंजन नंबर और चेचिस नंबर के आधार पर बाइक के बारे में जांच की जा रही है। 11 बाइक की कुल कीमत 2 लाख 2, 25 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor