The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

Spread the love

बालोद। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के बाद अब पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत शर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। शर्मा ने अपना इस्तीफा प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को भेजा है। साथ ही, पार्टी में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है। शर्मा के मुताबिक जब से सरकार बनी है, तब से 15 साल संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। शर्मा की नाराजगी विधायक कुंवर सिंह निषाद पर भी दिखी। इससे पहले 7 अप्रैल को पूर्व जिलाध्यक्ष शुक्ला ने इस्तीफा दिया था। शुक्ला ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया था कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। सिर्फ चापलूसों की सुनी जा रही है। शुक्ला ने 2018 चुनाव से पहले संगठन के निर्देश पर इस्तीफा दिया था, लेकिन बाद में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *