The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMISCNational

आधी रात प्रेमिका से मिलना पड़ा महंगा,लड़की के भाई ने गोली मारकर कर दी हत्या

Spread the love

बिहार । प्रेमिका से मिलने आधी रात उसके घर पहुंचना प्रेमी को महंगा पड़ गया। लड़की के भाई ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बिहार के मधेपुरा की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक छोटू साह (25) पिता दिनेश साह मुरलीगंज थाना अंतर्गत रजनी अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। आधी रात प्रेमिका के घर में घुस गया था। घर वालों ने इसकी जानकारी लड़की के भाई को दी जिसके बाद उसने गुस्से में उसकी गोली मारकर हत्या कर दिया। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह पुलिस ने मृतक की लाश बरामद कर लड़की के भाई को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor