Monday, November 16, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर नगर मण्डल द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

Spread the love

“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं संगोष्ठी के माध्यम से कार्यकर्ताओं तक अपनी बातें रखी। डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती के अवसर पर लालबाग पर स्थित संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा माल्यार्पण एवं मिठाई वितरण का कार्यक्रम किया गया।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में दोपहर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर भाषण व संगोष्ठी का कार्यक्रम किया गया।प्रदेश महामंत्री किरण देव ने जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सभी लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। अंबेडकर जी का सपना केवल यही था कि कैसे हमारा देश समृद्ध बने।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव नारायण पांडे ने कहा आज देश के लिए बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है। देश भर में आज बाबा साहब की जयंती मनाई जा रही है। दलितों के मसीहा माने जाने वाले और संविधान निर्माता अंबेडकर को आज देशभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा एवं आभार उमेश वानखेड़े ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से योगेंद्र पांडे,श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, राजेंद्र बाजपेई, राजपाल कसेर, समारू राम जांगड़े,दिगंबर राव, मनीष पारख, शैलेंद्र भदोरिया, शशि नाथ पाठक, रोशन झा, अभय दीक्षित, कृष्णा राय, आनंद झा,महेश कश्यप,योगेश शुक्ला, सुरेश मिश्रा,सतीश बाजपाई,डीकेश नाग, वीरेंद्र गौते, जीतेन्द्र नाग, दीपक पासवान, भावेश सहारे,खिरेंद्र सागर, विजय कश्यप, राजेश नाग सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor