अवैध संबंध के चलते एक युवक की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। उसे गांव के ही एक युवक ने मार दिया। बताया गया कि आरोपी की पत्नी से युवक का अवैध संबंध था। जिसके चलते उसे मारा गया है।मरवाही पुलिस ने आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 22 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि धनौरा गांव के खैरबना नर्सरी जंगल में एक लाश जली हुई हालत में पड़ी मिली है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में मृतक की पहचान धनौरा निवासी हरीशचंद्र केवट(45) के रूप में हुई। पुलिस को जिस तरह से उसकी लाश मिली थी। इससे पुलिस को पहले से ही शक था कि उसकी हत्या की गई है। इस आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जांच शुरू की तो पुलिस को पता चला कि हरीशचंद्र का गांव के ही उदयभान सिंह की पत्नी से अवैध संबंध था। जिसके चलते उसका 2 साल पहले उदयभान से विवाद हुआ था। इस आधार पर पुलिस ने तुरंत उदयभान को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की थी। पूछताछ में ही उदयभान ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था।उदयभान ने पुलिस को बताया कि 21 जनवरी को वो खैरबना नर्सरी की तरफ गया था। यहां उसने अपनी पत्नी के साथ हरीशचंद्र को देखा था। उदयभान को देखते ही उसकी पत्नी वहां से चले गई थी। उदयभान ने बताया कि घटना करीब दोपहर 12 बजे की है। वो हरीशचंद्र को देखते ही काफी गुस्से में आ गया था। उसने तुरंत ही उसका गमछे से गला घोंट दिया था। फिर शव को नदी किनारे गड्‌ढ़े में छिपा दिया था। रात को वापस जाकर उसने उसकी लाश को वहीं जला दिया था। मगर अगले दिन 22 जनवरी को पुलिस को इस बात की सूचना मिल गई। पुलिस ने अब आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.