The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalMISC

आईएएस का तैयारी का बहाना बना पत्नी को भेजा मायके फिर प्रेमिका….

Spread the love

यूपी।बरेली के नवाबगंज में ससुराल वालों ने विवाहिता को उसका पति आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रहा कहकर मायके भेज दिया। कुछ दिन बाद पता चला कि महिला का पति दूसरी युवती को भगा कर ले गया। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक
क्योलड़िया थाना क्षेत्र के हर्रैया गांव के चंद्र सेन की बेटी सोनाली गंगवार की शादी चार वर्ष पूर्व नवाबगंज थाना क्षेत्र के लाईखेड़ा गांव के एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसका पति व ससुराल वालों ने उससे दहेज में 10 लाख रुपये की मांग शुरु कर दी। इसको लेकर वह उसे तरह-तरह से परेशान करने लगे। बाद में ससुराल वालों ने कहा कि उसका पति आईएएस की परीक्षा की तैयारी करेगा। इसलिए वह कुछ दिनों के लिए अपने मायके में चली जाए। उनकी बातों में आकर वह अपने मायके चली गयी। अब उसे पता चला कि उसका पति दूसरी युवती को भगा कर ले गया है। उसके ससुराल वाले उसे ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor