The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCNational

तिलक समारोह से लौट रहा बोलेरों बस से टकराई,6 की मौत

Spread the love

यूपी।उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार की रात भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। तथा कई लोग घायल है। घटना देवरिया जिले के रुद्रपुर-गौरीबाजार रोड पर पननहा और इंदुपुर के बीच की है।
जानकारी के मुताबिक कुशीनगर जिले के कोहड़ा गांव निवासी रवींद्र तिवारी के घर से देवरिया के गौरीबाजार के रामनगर गांव में तिलक आया था, तिलक समारोह में भोजन के बाद बारी-बारी से गाड़ियां कुशीनगर के लिए लौटने लगीं, ये बोलेरो भी कुशीनगर लौट रही थी, बोलेरो रुद्रपुर और गौरीबाजार रोड पर पननहा और इंदुपुर के काली मंदिर के बीच ही पहुंची थी कि गौरीबाजार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनुबंधित बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और बस भी पलट गई, कुछ लोग तो बोलेरो में इस कदर फंस गए थे कि उन्हें निकालने के लिए गैस कटर का उपयोग करना पड़ा, इस हादसे में बोलरो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।तथा गंभीर रुप से घायलों को चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *