The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhOther News

दत्तक पुत्री के दायित्वो का निर्वहन किया मोहन लालवानी ने

Spread the love

धमतरी।एवरेस्ट बेस कैम्प नेपाल के लिए जिले की दो बेटियां शुक्रवार को रवाना हुई, जिसमें दोनों एक्ज़ेक्ट फाउंडेशन की बच्चियां हैं। एक चंचल सोनी और दूसरी रजनी जोशी है। शुक्रवार को संस्था की लक्ष्मी सोनी, देवश्री जोशी और चंचल सोनी को दत्तक बेटी के रूप में गोद लिए हुए मोहन लालवानी,आशीष बंगानी की उपस्थिति में रवाना किया गया। देवश्री जोशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ से अन्य लोगों के साथ यह दोनों रायपुर से पर्वतारोही ब्लेड रनर चित्रसेन साहू के साथ नेपाल के लिए रवाना होंगी जो एग्जैक्ट फाउंडेशन संस्था के लिए गर्व की बात है। मोहन लालवानी ने बताया कि जब से उन्होंने चंचल सोनी को दत्तक पुत्री के रूप में गोद लिया है तब से वह पिता के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। यह गर्व की बात है कि चंचल ने इतना बड़ा साहस दिखाया और रजनी जोशी के साथ दोनों नेपाल में पर्वतारोहण करेंगी। 23 अप्रैल को रायपुर से रवाना होगी और 10 मई को वापस आएंगे जिसमें छत्तीसगढ़ के 10 लोग शामिल हैं। चित्रसेन साहू ने बताया कि इसमें एवरेस्ट बेस कैंप में 5364 मीटर की चढ़ाई किया जाएगा।

”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor