The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

जुड़वा बहनों को ट्यूशन से आते समय पिकअप वाहन ने मारी टक्कर,एक की मौत एक घायल

Spread the love

बिलासपुर/रायपुर।बिलासपुर में गुरुवार शाम ट्यूशन से वापस लौट रही एक्टीवा सवार जुड़वा बहनों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक बहन की मौत हो गई तथा दूसरी गंभीर रुप से घायल हो गई है। उसे उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस को हादसे का पता देर रात चला। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द स्थित पंचायत भवन के पास रहने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की बेटी सगुन सिंह 16 वर्ष 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह अपनी जुड़वा बहन पलक सिंह के साथ ट्यूशन पढ़कर सरकंडा के राजकिशोर नगर से एक्टिवा पर घर लौट रही थी। राजकिशोर नगर के ऊर्जा पार्क मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप क्रमांक के चालक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। घटना शाम करीब पांच बजे की है।
बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच उन्होंने पुलिस के डायल 112 को कॉल किया। आसपास के लोगों ने दोनों बहनों की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए तत्काल अपोलो अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में सगुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी छोटी बहन का इलाज जारी है।
‘संजय चौबे”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *