The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रिसाली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी ताकत

Spread the love

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रिसाली नगर निगम चुनाव के लिए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के प्रभारी रह चुके राजनांदगांव के पूर्व महापौर सुदेश देशमुख के साथ विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे बृजमोहन सिंह को प्रभारी बनाया है विधानसभा चुनाव के दौरान बेहतर कार्य को देखते हुए देशमुख को रिसाली नगर निगम में चुनाव का प्रभार दिया गया है। सुदेश देशमुख पिछले दिनों नामांकन के बाद से लगातार मंत्री ताम्रध्वज साहू व बृजमोहन सिंह के साथ वार्डों नुक्कड़ सभा व जनसंपर्क के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील आम जनता से कर रहे हैं। शनिवार को वार्ड क्रमांक 36 के कांग्रेस प्रत्याशी रोहित धनकर के पक्ष में आमसभा मंत्री साहू के साथ ली । उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में वे अभी तक गए हैं वहां कांग्रेस की स्थिति उन्हें बेहतर दिखी, आगे पूरे क्षेत्र में मतदाता के पहले तक वे संपर्क करते रहेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor