The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalMISC

पिता ने बेटी से छेड़खानी का किया विरोध तो पड़ोसी युवक ने उसके 3 साल के मासूम के सिर में मार दी गोली

Spread the love

बिहार/आरा। बेटी से छेड़खानी का ​पिता द्वारा आवाज उठाने पर पड़ोसी युवक ने उसके 3 साल के मासूम को गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम एक पिता ने जब अपनी बेटी के साथ छेड़खानी
का विरोध किया तब पड़ोसी युवक ने उसके तीन साल के बच्चे के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद मासूम को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया ही जा रहा था कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के पिता का कहना है कि शुक्रवार की देर शाम उनके पड़ोसी के युवक चंद्रशेखर ने उनकी बड़ी बेटी पर कमेंट किया था और छेड़खानी कर दी थी। उनकी बेटी ने इसके बारे में बताया,उन्होंने इसका विरोध किया तो गांव के ही बदमाश भिड़ गए और मारपीट करने लगे और उनके तीन साले के बेटे को आरोपी चंद्रशेखर ने गोली मार दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद कोहराम मच गया है, बच्चे के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor