The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

सिद्धू को मनाने का फॉर्मूला तैयार कर ली है कांग्रेस, सीएम चन्नी हाईकमान से मिलने अचानक निकले

Spread the love

जालंधर । पंजाब कांग्रेस में मची कलह शांत नहीं हो रही। 30 सितंबर को हुई मीटिंग के बाद सिद्धू को मनाने का फॉर्मूला निकल गया था। अब अचानक सीएम चरणजीत चन्नी दिल्ली जा रहे हैं। जहां उनकी कांग्रेस हाईकमान से 2 बजे मुलाकात हो सकती है। चर्चा है कि सिद्धू को मनाने के लिए जो रास्ता निकाला गया, उससे सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जनता के बीच भी सरकार को लेकर गलत छवि जा सकती है। इसी को लेकर सीएम चन्नी दिल्ली जा रहे हैं। खासकर, सिद्धू को इस्तीफा वापस लेने से रोकने का जिम्मा भी चन्नी को दिया गया था। कल की मीटिंग के बाद वह अब पंजाब में पार्टी के हालात पर हाईकमान को रिपोर्ट देंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor