The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पिंटु मोबाईल में चोरी के एक आरोपी को लगभग ढाई साल बाद कोतवाली पुलिस ने प्रोडक्शन वांट प्राप्त करके न्यायालय में पेश किया

Spread the love

”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। 07 जुलाई को प्रार्थी तोषण बिरवानी 29 वर्ष निवासी लालबाग सिंधी कालोनी ने थाना आकर रिपेर्ट दर्ज कराया था कि 6 जुलाई को 10 बजे आसपास दूकान बंद करके अपने घर चला गया था, दूसरे दिन सुबह सूचना मिली कि मोबाईल दूकान का शटर तोडकर चोरी की गई है जाकर देखने पर पीड़ित के दूकान में रखा 60 करीबन लाख रूपये का मोबाईल चोरी कर हो गई थी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान इसके पूर्व आरोपीगण प्रीतम पिता बैजनाथ जयसवाल आदर्श कालोनी फरीदाबाद हरियाणा गोविन्द पिता रमेश चंद नागंलगांव थाना सारंग जिला फरीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार कर चोरी की गई कुछ मोबाईल बरामद किया गया था। इसी क्रम में विवेचना के दौरान सूचना मिली कि उक्त चोरी के प्रकरण के 02 आरोपी हल्दवानी (नैनीताल ) उत्तराखण्ड जेल में बंद है जिसमें सी.जे.एम.न्यायालय राजनांदगांव से प्रोड्क्शन वांरट प्राप्त कर एक पुलिस की टीम तैयार कर जिसे अनिल यादव के नेतृत्तव में भेजकर वंहा से आरोपियों को लाने हेतु भेजा गया था। इसमें से एक आरोपी फकरू उर्फ फकरूद्वीन पिता ईसराईल खान उम्र 32 साल निवासी बावला तहसील ताउडु जिला नुह हरियाणा को लाकर न्यायालय में पेश कर पूछताछ कर चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया। एक आरोपी अफजल पिता अयुब्ब निवासी बावला तहसील ताउडु जिला नुह़ हरियाणा को हल्दवानी पुलिस द्वारा 30 अप्रैल के पूर्व सी.जे.एम. न्यायालय राजनांदगांव में पेश करने की जानकारी मिली है, शेष आरोपी काशम खान, तारीफ की भी अन्य जेलो में बंद होने की जानकारी मिली है शीघ्र प्रोड्क्शन वांरट प्राप्त कर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor