The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

आईपीएल क्रिकेट मैच का 45 वां मुकाबला में केएल राहुल ने जीता टॉस,पहले किया गेंदबाजी फैसला

Spread the love

मुंबई।आईपीएल के 45वें मुकाबले में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2022 का 45वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस क्रिकेट मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक आठ मुकाबले खेले हैं, जिसमें चार मैचों में जीत और चार में हार मिली है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 मैचों में छह में जीत और तीन मैचों में हार का सामना किया है। लखनऊ की प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, मोहसिन खान और रवि बिश्नोई।
दिल्ली की प्लेइंग इलेवन- पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *