The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

गूगल ने अभिनेता शिवाजी गणेशन को डूडल बनाकर किया याद

Spread the love

THEPOPATLAL तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शिवाजी गणेशन की आज 93वीं जयंती है।1 अक्तूबर 1928 में शिवाजी गणेशन का जन्म तमिलनाडु के विल्लुपुरम में गणेशमूर्ति के रूप में हुआ था। तमिल सिनेमा में उनके अतुल्य योगदान की वजह से गूगल ने उनपर डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पांच दशक के सिनेमाई करियर में उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। इस डूडल को नूपुर राजेश चोकसी ने बनाया है। 1964 में आई फिल्म नवरथी गणेशन की 100वीं फिल्म थी, जिसमें उन्होंने 9 अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थीं। इसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई थी। फिल्म वीरपांडिया कट्टाबोम्मन शिवाजी ने एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता और इसी के साथ वह इतिहास में यह पुरस्कार जीतने वाले भारत के पहले कलाकार बने। 1997 में भारत सरकार ने उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। ये सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *