The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

विधायक एवं सांसद ने कोरमेल में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारभ किया

Spread the love

कोंडागांव। जिला के अंतिम छोर ग्राम कोरमेल में 4 दिवसीय शिव मेला कबड्डी प्रतियोगिता में बस्तर सासंद दीपक बैज व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप शामिल होकर सर्व प्रथम ग्राम देवी का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान विधायक चंदन कश्यप अपने उद्बोधन में कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल बहुत आवश्यक है, लेकिन खेल के साथ ही पढ़ाई भी बहुत जरूरी है। खेल में जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल भावना, खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। तथा खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखराम पोयम जनपद सदस्य निलय कश्यप (नानू) विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपाई ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल रामपथ कोर्राम विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी विक्की कश्यप अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *