The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

माटी पूजन दिवस-अक्ती तिहार कृषि महाविद्यालय में होगा विभिन्न कार्यक्रम,उद्योग व जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा होंगे मुख्य अतिथि

Spread the love

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की प्रमुख कृषि आधारित पारंपरिक अक्ती तिहार 2022 (माटी पूजन दिवस) का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुधन विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शहीद गुण्डाधुर कृषि विश्वविद्यालय कुम्हरावण्ड में किया जा रहा है। माटी पूजन दिवस के अवसर पर किसान मेला एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाणिज्य एवं उद्योग विभाग मंत्री श्री कवासी लखमा, बस्तर विकास प्राधिकरण एवं विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल कार्यक्रम के अध्यक्षता करेंगें। विशिष्ट अतिथि में बस्तर सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, नगरपालिका निगम महापौर श्रीमती सफीरा साहू, अक्षय ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार एवं मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद होंगे। कार्यक्रम कृषि विश्वविद्यालय के सभागार भवन में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor