The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गांजा बेचते महिला गिरफ्तार,3 किलों 900 ग्राम गांजा जब्त

Spread the love


राजनांदगांव। गांजा बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलों 900 ग्राम गांजा जब्त किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही कर नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस क्रम में सोमवार को गांजा बिक्री करने करने की सूचना पर गौरीनगर वार्ड न. 13, में गांजा बिक्री कर रही रजिया बेगम पति अब्दुल जलील उम्र 40 वर्ष वार्ड न.13 गौरी नगर चौकी चिखली निवासी को अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करते हूए पकड़ा गया। महिला से एक थैला में रखे 03 किलो 900 ग्राम गांजा को समक्ष गवहॉ के जप्त कर आरोपिया रजिया बेगम के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत विधिवत् कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उदय मिश्रा की रिपोर्ट

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *