The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

वित्त मंत्री और CISF के बीच विवाद, गलतफहमी की वजह से एयरपोर्ट पर हुआ जमकर हंगामा

Spread the love

THEPOPATLAL तमिलनाडु के वित्त मंत्री को चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षा बल के एक जवान ने रोक दिया। इसके बाद एयरपोर्ट पर काफी देर तक हंगामा मच गया। दरअसल गुरुवार की अहले सुबह करीब 5.50 मिनट पर तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानीवेल थियागरान को एयरपोर्ट पर सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स यानी सीआईएसएफ के अधिकारी ने उन्हें रोका। बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री थुथूकुडी जा रहे थे और इस दौरान घरेलू टर्मिनल पर उन्होंने अपना सामान स्कैनिंग के लिए रखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारी ने मंत्री से कहा कि एक शख्स दो लैपटॉप लेकर नहीं जा सकता। हालांकि, बाद में उनहोंने माना कि ऐसा कोई नियम नहीं है। जब एयरपोर्ट पर अधिकारियों को यह पता चला कि उन्होंने जिस शख्स को दो लैपटॉप होने की वजह से रोका है वो राज्य के वित्त मंत्री हैं तब आनन-फानन में सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंचे और उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *