The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

Breaking-चार अंतरराज्यीय गांजा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे,1 क्विंटल 5 किलों गांजा तथा 2 कार जब्त

Spread the love

”संजय चौबे”

जीपीएम। पेन्ड्रा थाना पुलिस ने गांजा तस्करी की सूचना पर 4 अंतररज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 क्विंटल 5 किलों गांजा तथा 2 लक्जरी कार व 4 नग मोबाइल जब्त की है। पकड़े गए गांजा की कीमत करीब 21 लाख के करीब बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक पेन्ड्रा थाना पुलिस को शनिवार की देर रात मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग दो कार एक सफेद अर्टिगा में मादक पदार्थ गांजा रखकर तथा दूसरी हुंडई वर्ना पायलेटिंग करते उडीसा से गांजा लेकर पेण्ड्रा के रास्ते रीवा की ओर गांजा परिवहन करने वाले है। सूचना मिलते ही पेन्ड्रा पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी देने के बाद 8 मई को तड़के 4 बजे के करीब सरखोर बसंतपुर की ओर पुलिस टीम रवाना होकर ग्राम सरखोर चौक के पास घेराबंदी किया। तभी बसंतपुर की ओर से आगे पीछे दो कार आती हुई दिखाई दी जिन्हें स्टाफ तथा गवाहों की मदद से घेराबंदी कर रोका गया जो सामने की कार हुंडई वर्ना MP 17 CA 6383 के रूकते ही कार के पीछे की सीट में बैठे तीन व्यक्ति कूद कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। पीछे की कार अर्टिगा क्रं. MP 15 T 3259 में दो व्यक्ति तथा हुंडई कार में दो व्यक्ति बैठे मिले।दोनों कार की चेकिंग करने पर एक कार के डिक्की व सीट के नीचे 1 क्विंटल 5 किलों गांजा बरामद हुआ,जिसे जब्त कर कार में बैठे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट के तहत एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई की गई है।

आरोपियों के नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम
1.दीपक पटेल पिता भोला प्रसाद पटेल उम्र 28 साल निवासी ग्राम कलवारी थाना गढ जिला रीवा म.प्र.,2.सुरेश साहू पिता स्व.सजन साहू उम्र 23 साल ग्राम बगईहा टोला कोतमा थाना कोतमा जिला अनूपपुर के रहने वाले
3 प्रशांत सेन उर्फ प्रिंस पिता महेन्द्र सेन उम्र 22 वर्ष निवासी नया बस स्टैण्ड रीवा शारदा पुरम थाना समान जिला रीवा तथा 4.सोनू प्रसाद महरा पिता स्व. छोटकुन प्रसाद महरा उम्र 26 साल निवासी ग्राम टेंघा सरईहा टोला थाना जैतपुर जिला शहडोल।
5.फरार आरोपी छोटे साहू पता नही गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही छत्तीसगढ़
6.फरार आरोपी दीपक रजक पता गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही छत्तीसगढ़
7.फरार आरोपी सुमित सेन उर्फ अज्जू पता नही गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही छत्तीसगढ़

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor