The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhOther News

वायरल ऑडियो से पुलिस की छवि हो रही खराब, अधिकारी हो रहे परेशान

Spread the love

”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। धमतरी पुलिस इन दिनों काफी चर्चा में है, अभी चर्चा क्यों हैं यह आपको भी पुरानी खबर से मालूम होगा,चलिए फिर भी हम एक बार आपको बता देते हैं। दरअसल बीते दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमे आरक्षक और एक युवक के बीच लेनदेन को लेकर चर्चा हो रही थी। सट्टा खेलने के आरोपी युवक ने पुलिस को कटघरे में खड़ा कर आरोप लगाया था कि आरक्षक ने टीआई के नाम पर पैसों की डिमांड की है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सवाल यह उठ रहा कि पुलिस के आला अधिकारियों के पास शिकायत के बाद भी अब तक आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई, आरक्षक व टीआई को शायद संरक्षण मिला हुआ है पर इससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। इधर पूर्व में आए ऑडियो का मामला ठंडा भी नहीं हुआ और फिर से एक ऑडियो वायरल हो गया, बताया गया है कि यह ऑडियो सिटी कोतवाली के एक एएसआई व सटोरिये के बीच हुई बातचीत का है। बार-बार ऑडियो वायरल होने से न पुलिस की छवि खराब हो रही, यह पुलिस अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor