The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

घर के पास खेल रही बच्चियों को चाकलेट के बहाने घर ले जाकर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

हरियाणा। गुरुग्राम जिले अंतर्गत बादशाहपुर इलाके में घर के पास खेल रहीं दो मासूम बच्चियों को से बलात्कार का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार 13 मई को अपने घर के पास खेल रही 2 मासूम ​बच्चियां 4 वर्ष तथा 5 वर्ष से एक 25 वर्षीय युवक टॉफी का लालच देकर अपने घर ले गया और उनके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने इस घटना को लेकर बताया कि दोनों पीड़ित सगी बहने हैं और आरोपी आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है जिसका नाम आदिल है। यह यहां पर दिहाड़ी मजदूर है और घरों में पुताई का कार्य करता है। दोनों बच्चियों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार की शाम करीब 7:40 बजे दोनों नाबालिग लड़कियां अपने परिवार के किराए के घर के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी उन्हें चॉकलेट खरीदने का लालच देकर अपने कमरे में ले गया। कमरे में वह इन मासूमों के साथ रेप करने लगा और फिर बेटियों के रोने की आवाज सुनकर बच्ची की मां आरोपी के घर की तरफ भागी। बच्चियों की मां ने शोर मचाते हुए मदद के लिए गुहार लगाई, जिसके बाद पड़ोसी मौके पर जमा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पड़ोसियों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद बादशाहपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही ब​च्चियों को अस्पताल ले जाया गया और मेडिकल जांच के बाद उन्हें भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बलात्कार की पुष्टि की है। आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंस (पॉक्सो) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
0

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *