The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

चित्रकोट जलप्रपात में युवती ने लगाई छलांग,गोताखोर कर रहे है तलाश

Spread the love


जगदलपुर।जगदलपुर के चित्रकोट जलप्रपात में एक युवती ने अचानक उपर से पानी में छलांग लगा दिया। 20 मई शुक्रवार को दोपहर करीब 1 से 2 बजे के आस—पास एक युवती झरने के मुहाने पर पहुंची और नीचे छलांग लगा दी। जैसे ही वह पानी छलांग लगाई,पानी की तेज लहर में कही गुम हो गई।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार घटना करीब 1 से 2 बजे के आस-पास का है। युवती वॉटर फाल के पास पहुंची। कुछ देर तक वाटर फाल के आसपास घूमती रही फिर नजदीक पहुंच गई। इतने करीब देख वहां तैनात पुलिस जवानों और आसपास के लोगों ने उसे वाटर फाल के नजदीक जाने से मना किया। इससे पहले कि वे रोकते वह करीब 100 फीट ऊंचाई से वाटरफाल में कुद गई। नीचे मौजूद नाविक कुछ समझ पाते इससे पहले वह पानी की लहर में गुम हो गई। कई घंटे से गोताखोर युवती की तलाश कर रहे है, लेकिन अभी तक उसका पता नही चल पाया है।वहीं युवती कौन थी व वहां कैसे पहुंची इस बारे में भी पुलिस पता लगा रही है।
पुलिस अभी CCTV खंगाल रही है। माना जा रहा है कि युवती ने सुसाइड करने के लिए छलांग लगाई है। एक शख्स ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर कैद कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *