The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गांजा तस्करी के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार,नक्सल इलाके में घर होने का आरोपी उठा रहा था फायदा

Spread the love

उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुर्रे के मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक आर्शिवाद राहटगांवकर के कुशल नेतृत्व में लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कराया जा रहा है तथा अपराधिक गतिविधियों पर सतत् निगरानी करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना मोहला के अपराध क्रमांक 48/22 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी सेवन उर्फ पिन्टू पिता सुबेलाल उम्र 32 साल साकिन बम्हनी थाना मोहला जिला राजनांदगांव की गिरफ्तारी हेतु टीम तैयार कर मामले की तप्तीश में थे, आरोपी घटना दिनाक से लगभग 1 माह से फरार था , नक्सल इलाका में घर होने का फायदा उठाते हुए पुलिस से बचने आरोपी घर से बाहर बाड़ी में बांस की छानी में रात गुजारा करता था मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर फरार आरोपी सेवन उर्फ पिन्टू पिता सुबेलाल उम्र 32 साल साकिन बम्हनी थाना मोहला जिला राजनांदगांव को, घेराबंदी कर धर दबोचा। आरोपी सेवन उर्फ पिन्टू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *