The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

टीएस सिंह देव के नाम से फर्जी पत्र तैयार कर एसडीएम को सौंपा,आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायगढ़ । खरसिया में आरोपियों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के नाम से एक फर्जी पत्र तैयार किया और उसमें एक महिला को नौकरी दिलाने की बात लिखकर आपसी बदला निकालने के लिए पत्र एसडीएम को दिया। आरोपी पूर्व में फर्जीवाड़े में शामिल रहा है। जिसकी वजह से अधिकारियों को शक हुआ और उन्होने जांच की तो पत्र फर्जी निकला। मामले में खरसिया के मदनपुर चौकी में दोनों युवकों के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor