The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह पर फेंकी काली स्याही

Spread the love

बेंगलुरु।कर्नाटक में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह पर काली स्याही फेंकी गई। एक स्थानीय न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो पर टिकैत और सिंह बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्टीकरण दे रहे थे, उसी दौरान उन पर काली स्याही फेंकी गई। स्टिंगऑपरेशन में जहां कर्नाटक के किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर को पैसे मांगते हुए पकड़ा गया था। राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह प्रेस को यह स्पष्ट करने के लिए संबोधित कर रहे थे कि वे इसमें शामिल नहीं हैं और किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। तभी कुछ लोगों ने बहस शुरू कर दी और दोनों किसान नेताओं पर काली स्याही फेंक दी। लोगों ने कुर्सियां ​​भी फेंकनी शुरू कर दीं। बीकेयू प्रवक्ता के मुताबिक, उन पर स्याही किसान नेता चंद्रशेखर के समर्थकों के द्वारा फेंकी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor